Loading...
अभी-अभी:

सियासत की जंग जीतने के लिए शुभ मुहूर्त का मौका देख पर्चा किया दाखिल

image

Nov 6, 2018

वरूण शर्मा : धनतेरस के शुभ मुहूर्त में आज जहाँ बाजार गुलजार रहा सोने चाँदी की खरीदी होती रही। वही सियासत के सूरमाओं ने आज अपने विधानसभा में सियासत की जंग जीतने के लिए शुभ मुहूर्त का मौका देख पर्चा दाखिल किया। सतना जिले की  सात विधान सभा मे कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी और सपा के प्रत्यासी मैदान में है। आज सतना जिले की अलग अलग विधान सभा के कई प्रत्याशियों ने शुभ मुहूर्त में पर्चा दाखिल किया।

सतना जिले में सात विधान सभा है। जिसमे से अबतक बीजेपी ने अपने 6 विधानसभा मे प्रत्याशी घोषित कर दिए है। अमरपाटन विधानसभा अभी भी घोसित होना बाकी है। वही कोंग्रेस ने भी 5 विधान सभा मे अपने प्रत्यासी मैदान में उतारे है। दो विधानसभा मे अभी कोंग्रेस की सूची आना बाकी है।विधान सभा प्रत्याशियों ने भी शुभ मुहूर्त की नजाकत समझी और आज कई विधान सभा के प्रत्यशियों ने पर्चा दाखिल किया।

सतना जिले की नागौद विधानसभा से जहाँ बीजेपी के नागेंद्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया। तो कोंग्रेस के यादवेंद्र सिंह ने भी पर्चा भरा। चित्रकूट से कोंग्रेस प्रत्यासी नीलांशु चतुर्वेदी व बीएसपी प्रत्याशी रावेन्द्र पटवारी ने पर्चा रेगाँव व सतना विधान सभा से अभी केवल बी एस पी प्रत्याशियों उषा चौधरी(रेगाँव)व पुष्कर सिंह(सतना) ने पर्चा भरा है। मैहर से केवल सपा प्रत्याशी राम निवास उर्मलिया ने पर्चा दाखिल किया है। रामपुर विधानसभा से बी जे पी प्रत्याशी विक्रम सिंह व बी एस पी प्रत्यशी राम लखन पटेल ने पर्चा भरा है। सभी ने अपने अपने छेत्र की समस्याओं को दूर करने के वादे व जीत के पुख्ता दावे किए है।