Loading...
अभी-अभी:

स्व-सहायता समूह की रसोइया ने शिक्षिका के पति को उतारा मौत के घाट

image

Jan 14, 2020

विद्यालय में खाना बनाने वाली स्व सहायता समूह की रसोईया ने शिक्षिका के पति को विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे विद्यालय परिसर में सन्नाटा छा गया। वहीं पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। 

मामूली बात पर हुआ विवाद
घटना लौर थाने के घुघरी गांव की है। जहां विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका सुशीला तिवारी को प्रतिदिन उनका पति संतोष तिवारी उम्र 50 वर्ष विद्यालय छोड़ने आता था। सोमवार को भी वे विद्यालय पहुंचे जहां काम करने वाली महिला रसोईया से उनका विवाद हो गया। मामूली बात पर हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान उन्होंने रसोईया के साथ मारपीट कर दी। गुस्साई रसोईया उर्मिला सोंधिया ने चूल्हे में लगी लकड़ी उठाकर उनके सिर में मार दिया। वार इतना गहरा था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरिक्षण
बता दें कि, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद की है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पीडि़त के सिर में मौजूद वार काफी गहरा था जिससे उसकी मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।