Loading...

शारदीय नवरात्र पर्व प्रारंभ, क्या रहेगा खास जानिए?

image

Oct 7, 2021

अरविंद दुबे । आज से शारदीय नवरात्र पर्व प्रारंभ हो रहे हैं। सुबह से ही देवी मंदिरों में जवारे– घट स्थापना का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके बाद भक्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश दिया गया।

माता के मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़
बता दें कि, शहर के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गा के चरणों में जल अर्पित किया इसके बाद फूलों से उनका श्रंगार किया और फिर आरती की गई।

भक्त कर रहे दुर्गा मां की उपासना 
इस दौरान सभी देवी मंदिरों में मां दुर्गा की विशेष उपासना भी प्रारंभ की गई है जो कि पूरे नौ दिन तक चलेगी। मां दुर्गा के मंदिरों में ज्योति की स्थापना भी की गई है जो कि पूरे नौ दिन तक लगातार जलती रहेगी। श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर देवी माता के दर्शन कर रहे हैं और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। पूरे नौ दिनों तक देवी दर्शन का यह सिलसिला चलता रहेगा।