Loading...
अभी-अभी:

भिलाईः सोनल कालरा बनी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2019

image

Oct 9, 2019

कोलकाता में अयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2019 का खिताब भिलाई की सोनल कालरा ने जीता है। सोनल ने जीत के बाद भिलाई पहुंचने पर जीत के संबंध पत्रकार वार्ता में कहा कि इसका श्रेय भिलाई की जनता को जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी रोल मॉडल श्वेता पड्डा है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। अंतर्राष्ट्रीय जूरी प्रीति शर्मा, कंचन मदार, अंजली शर्मा थी। वहीं टीवी सिनेमा अभिनेता मॉडल अबरार जहूर और पूर्व मिस इंडिया प्रियंका ने जीतने वाले प्रतिभागियों को ताज पहनाकर सम्मानित किया था।

पहले भी जीत चुकी हैं मिस छत्तीसगढ़ का खिताब

सोनल के संबंध में बताया जाता है कि 2017 में भी भिलाई में आयोजित मिस छत्तीसगढ़ का खिताब वे जीत चुकी हैं। उसके बाद उन्होंने मुंबई में विशेष भारत आईकॉन 2017 में भाग लेकर टॉप टेन में जगह बनाई थी। इसके अलावा उसे 2018 में विजाग में ग्लेम फैशन शो तथा नई दिल्ली में टाइम्स ग्लोबल के फैशन शो में भी भाग ले चुकी हैं। सोनम कवर्धा के साहित्यकार पत्रकार नीरज मनजीत की पुत्री हैं। इस जीत के संबंध में उन्होंने बताया कि उनके माता पिता का आशीर्वाद और पति बच्चों के सहयोग से यह जीत उन्होंने हासिल की है। अब उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धाओं की तैयारी करना है। आयोजित पत्रकार वार्ता में उनके साथ उनके पति गुरु चरण भी मौजूद थे।