Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस पर बोले कैबिनेट मंत्री “कर्जा माफ जरुर होगा”

image

Dec 29, 2018

राजेन्द्र शर्मा - मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह का राजगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बैंड बाजे ढोल नगाड़े बजा कर हार पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया। कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस वचन पत्र पर जनता ने विश्वास किया कांग्रेस जनता के विश्वास को नहीं तोड़ेगी कर्जा माफ होगा किसानों का आदेश जारी हो चुका है भ्रम फैलाया जा रहा है कर्जा माफ नहीं होगा।

दी जाएगी किसानों को सम्मान राशि

व्यवस्थित रूप से विधानसभा सत्र में कर्जा माफी के लिए प्रावधान लिए जाएंगे कर्जा माफ कर संकल्प पूरा किया जाएगा किसान के सम्मान राशि का प्रधान भी करने जा रही है सम्मान राशि किसानों को दी जाएगी गौशाला खुलने प्रतिक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जमीने देखी जा रही है जल्द से जल्द बजट में प्रधान लाकर गौशाला निर्माण इतनी तेज गति से किया जाएगा 15 सालों से गौशाला के नाम पर वोट मांगकर सियासत पर बेटे सत्ता का सुख भोगने वाले लोगों को बताएंगे काम कैसे किया जाता है गौ माता के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्प संकल्प पर व्यर्थ नहीं जाएगा।

हम वचन पत्र पर खरा उतरेंगे

जिले की 2 सीटों पर कांग्रेस नहीं जीत पाई लेकिन दो मंत्री मिले हैं विकास करेंगे या सरकार कांग्रेस कार्यकर्ता की सरकार है 15 साल संघर्ष समाप्त हुआ है आज कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस पर विश्वास पर खरा उतरेंगे 15 साल से जो मुकाम मिला है उस मुकाम को 20 सालों तक नहीं जाने देना है मतदाताओं ने जवानों को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कांग्रेस में गुटबाजी  है यहां अफवाह फैलाएंगे कांग्रेस अच्छा काम नहीं करती सभी कार्यकर्ता धैर्य रखना हमारे वचन पत्र सरकार मैं विश्वास रखना वचन पत्र के बिंदु पर खड़ा उतरेंगे कर्मचारी किसान नौजवान व्यापारी के विश्वास पर खरा उतरेंगे वचन पत्र लागू करेंगे यह विश्वास दिलाते हैं।