Loading...
अभी-अभी:

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 20 अक्टूबर से

image

Oct 18, 2016

भोपाल। 62वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट और किक बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग 14, 17, 19 वर्ष आयु के खिलाडी़ भाग लेंगे। यह प्रतियोगितायें प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होंगी। इसमें 10 संभागों के लगभग 400 खिलाडी़ और 90 अधिकारी सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिये शिक्षा विभाग द्वारा सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गई हैं।