Loading...
अभी-अभी:

भोपालः कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा, माफियाओं व मिलावटखोरी के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाई

image

Dec 17, 2019

दुर्गेश गुप्ता - कमलनाथ सरकार की माफियाओं के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के बाद से राजधानी भोपाल सम्भाग के अधिकारी माफियाओं पर सख्त कार्यवाई करने में जुट गई है। भोपाल शहर के आला अधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि विशेष अभियान में जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित है। साथ ही विभिन्न विभागों से जानकारी लेकर ही संगठित अपराधों पर ही कार्यवाही कर रहे हैं। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा, दो प्रकार की कार्यवाही की जा रही है, एक तो सामान्य कार्यवाही और दूसरी माफियाओं के खिलाफ। जैसे भूमाफियाओं के खिलाफ, कार्यवाही के दौरान स्पष्ट है कि आम नागरिक के खिलाफ यह कार्यवाही नहीं है, बल्कि संगठित गिरोह के खिलाफ कार्यवाही है। अगर कार्यवाही को लेकर कोई डराने धमकाने की कोशिश करता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दे।

कार्यवाई में गुमठी माफिया और पार्किंग माफिया भी शामिल

वहीं प्रेसवार्ता में कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव ने बताया, भूमाफियाओं की सूची बनाई गई है, जिन पर कार्यवाही होना है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश है कि विभिन्न माफियाओं को सूचीबद्ध किया जाए। माफियाओं को आम घटनाओं या अपराधों से अलग करके देखने की जरूरत है। वो संगठित लोग जिससे कई लोग प्रभावित हो रहे हैं, परेशान हो रहे हैं, हम ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहे हैं। जिसमें गुमठी माफिया और पार्किंग माफिया भी शामिल है। जैसे-जैसे सूचनाएं मिल रही है, कार्यवाही हो रही है, सभी कार्यवाही पारदर्शी तरीके से हो रही है। वहीं विगत दो दिन पहले क्राइम ब्रान्च की दूध मिलावट की कार्यवाई को लेकर कहा कि सांची दूध में मिलावट मामले में जांच करवा रहे हैं। इसमें जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी। इरशाद वली ने बताया कि अभी तक शहर में 3 सोसायटियों पर कार्यवाही की जा चुकी है और 4 वसूली से सम्बंधित एफआईआर दर्ज हुई है।