Loading...
अभी-अभी:

CRIME/सिंगरौली में 16 वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

image

Jun 24, 2020

नवीन मिश्रा : बाजार से घर जा रही नाबालिग बालिका से दो युवकों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म
दरअसल, सिंगरौली के मोरवा इलाके के चतरी गांव की सुनसान जगह में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी के परिचित दो लड़के संजय साकेत और विनोद साकेत ने किशोरी के साथ बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए लेकिन शिकायत के तुरंत बाद मोरवा थाना पुलिस ने लड़की की निशानदेही के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
बता दें ​कि, नाबालिग किशोरी मोरवा बाजार इलाके से अपने घर की तरफ जा रही थी तभी रास्ते में इन दोनों परिचित युवकों ने नाबालिग का रास्ता रोका और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर आपबीती अपने माता पिता को बताई जिसके बाद मोरवा थाना पुलिस में लिखित शिकायत की गई। लड़की की निशानदेही के बाद दोनों आरोपियों को मोरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की अलग-अलग धाराओं के तहत इन आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध किया गया है।