Loading...
अभी-अभी:

पन्ना में टीआई की पाठशाला, छात्रों को दी कानूनी जानकारी

image

Oct 11, 2018

गणेश विश्वकर्मा : अपराधों में रोकथाम व विद्यार्थी एवं आम नागरिकों छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पन्ना कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर ने नगर के शासकीय उत्कृष्ट हाई सेकेंडरी विद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच उपस्थित होकर उन्हें कानूनी जानकारी के साथ-साथ पुलिस के बारे में भी अनेकों जानकारियां दी।

जिनमें मुख्य रूप से हंड्रेड डायल, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, सहित महिला उत्पीड़न एवं साईबर क्राईम, एटीएम फ्राड, आनलाईन धोखाधड़ी जैसे अपराधों से बचाव व रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग के बारे में भी बताया गया। ताकि अपराधों को रोका जा सके विद्यालय में छात्र छात्राओं के अलावा विद्यालय के प्रचार शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। बच्चों से रूबरू होते हुए नगर निरीक्षक अरविन्द कुजूर ने बताया कि सामाजिक जागरूकता अपराधों में रोकथाम के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी उत्सुकता और उत्साह के साथ कानूनी जानकारियां प्राप्त करने में रुचि दिखाई।