Loading...
अभी-अभी:

तानसेन समारोह ग्वालियर : प्रख्यात सितार वादिका मंजू मेहता को तानसेन अलंकरण से किया विभूषित

image

Dec 25, 2018

विनोद शर्मा : भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित पाँच दिवसीय महोत्सव तानसेन समारोह संगीत की नगरी ग्वालियर में शुरु हो गया है। सुर सम्राट तानसेन अलंकरण इस बार प्रख्यात सितार वादिका मंजू मेहता को विभूषित किया गया। साथ ही मप्र सरकार की ओर से सम्मान के रूप में 2 लाख रूपए भी दिए गए है। ये सम्मान मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया है। 

वहीं तानसेन सम्मान मिलने के बाद मंजू मेहता ने कहा कि ये सम्मान उन्हें मिले, इसका उन्हें एक अरसे से इंतेज़ार था। वही नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ये उनके लिए एक सुखद अवसर है, जब उन्हें तानसेन समारोह में अतिथि बनने के अवसर मिला है। दरअसल मंगलवार की शाम से तानसेन संगीत समारोह शुरु हो गया और लगातार पांच दिनों तक ग्वालियर की धरती सुरों की नदी बहेगी। शाम की सभा की शुरुआत तानसेन अलंकरण से शुरू हो गयी है। तानसेन समारोह इस बार के संगीत समारोह में भी पिछले साल की तरह विश्व संगीत शामिल किया गया है। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विदेशी संगीत साधक प्रस्तुतियाँ देंगे। वही पांच दिनों तक चलने वाले तानसेन समारोह में कुल 9 संगीत सभाएं होंगी। जिसमें देश, विदेश से आ रहे साधक इन संगीत सभाओं में तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे। 

पहली 7 संगीत सभाएं सुर सम्राट तानसेन की समाधि एवं मोहम्मद गौस के मकबरा परिसर में होगी। वहीं समारोह की आठवीं सभा सुर सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल नदी के किनारे सजेगी।