Loading...
अभी-अभी:

बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने की मॉकड्रिल

image

Jul 25, 2019

संदेश पारे : हरदा की अजनाल नदी के तट पर होमगार्ड,नगर पालिका अमला सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों के द्वारा बारिश में आने वाली बाढ़ के दौरान लोगो को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने और उन्हें बाढ़ से बचाने को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

पूर्व अभ्यास की जानकारी 
जैसे ही कंट्रोल रूम पर अजनाल नदी में बाढ़ आने की सूचना मिली वैसे ही हरदा के मानपुरा क्षेत्र में अजनाल नदी के कर्बला घाट पर होमगार्ड जवानों और नगर पालिका अमले के द्वारा तुरंत पहुचकर स्थानीय लोगो को नदी में आई बाढ़ से निकालने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये जाने को लेकर पूर्व अभ्यास किया गया। कुछ देर के लिए स्थानीय रहवासियों को जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही मॉकड्रिल से लगा की कुछ देर में नदी में बाढ़ आने वाली है इसको लेकर लोग सतर्क हो गए हैं लेकिन उन्हें प्रशासन के द्वारा बाढ़ आने के पूर्व की जाने वाली तैयारियों को लेकर किए जा रहे पूर्व अभ्यास की जानकारी देने पर राहत मिली।

नगर पालिका के अमले से चर्चा 
मॉकड्रिल का निरीक्षण करने कलेक्टर एस विश्वनाथन एवं एसपी भगवत सिंह बिरदे ने भी अजनाल नदी के तट पर पहुंचकर मॉकड्रिल में शामिल होमगार्ड जवानों और नगर पालिका के अमले से चर्चा की, साथ ही उनके द्वारा की गई तैयारियों को लेकर प्रशंसा भी की। कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह मॉकड्रिल में पूरे अमले ने ततपरता दिखाई है। ठीक उसी प्रकार से बाढ़ आने के दौरान भी दिखानी चाहिए।