Loading...
अभी-अभी:

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा राफेल विमान मामले में बोल रहे झूठ

image

Nov 14, 2018

अरविंद दुबे - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है की राहुल गांधी राफेल डील के बारे में संसद को गुमराह करते रहे हैं और अब उनकी पोल खुल गयी है राफेल विमान बनाने वाली फ़्रांसीसी कंपनी दासो के सीईओ ने बयान जारी कर कहा है की राहुल गांधी ने डील के संबंध में झूठ कहा है भारत सरकार ने कभी भी किसी कंपनी को कलपुर्जे बनाने के लिए दबाव नही बनाया संबित पात्रा ने कहा की राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दासो के सीईओ के इस बयान से साफ़ है की राहुल गांधी इस मामले में पूरे देश के सामने झूठ बोलते रहे हैं और अब उनका झूठ पकड़ा गया है।

जबलपुर पहुंचे संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के द्वारा आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताने पर संबित पात्रा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है की कांग्रेस माफी मांगे अन्यथा पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आन्दोलन किया जाएगा संबित पात्रा ने सोनिया और राहुल गांधी पर हमला बोला और आरोप लगाया की दोनों नेता देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जा सकता है।