Loading...
अभी-अभी:

अशोकनगरः गैस सिलेंडर के लीकेज होने से खुशी का माहौल बदल गया गम में

image

Apr 21, 2019

मनीष नरवरिया- अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में शादी की खुशियां मना रहा एक परिवार तब गमहीन हो गया, जब गैस सिलेंडर के लीकेज होने से दूल्हा सहित तीन लोग आग की चपेट में आ गए।

दरअसल मुंगावली थाना क्षेत्र के मदीना कालोनी में अहिरवार समाज के परिवार में ब्रजेश अहिरवार की आज सोमवार को शादी थी। बीती रात रविवार को खाना एवं फलदान का कार्यक्रम था। हलवाई ने खाना बनाने के लिए गैस टंकी का ढक्कन खोला तो गैस लीक होने लगी और पास में लगी अगरबत्ती से आग पकड़ गई। आग पकड़ते ही पास में बच्चे खेल रहे थे। उन्हें बचाने दूल्हा और दूल्हे की बहन, बहनोई एवं मां दौड़ी तो सभी आग की चपेट में आ गए। दूल्हा सहित दूल्हे की बहन एवं बहनोई ज्यादा झुलझ गए। दूल्हे की माँ का सिर्फ हाथ ही जला है। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा, तुरंत सभी ने मिलकर आग को बुझाकर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूल्हा एवं दो लोगों की हालत खराब होते देख डॉक्टरों ने तीनों को भोपाल रेफर कर दिया है।

दूल्हा ब्रजेश अहिरवार ने गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगाए

इस हादसे के घटित होते ही शादी की खुशियां मना रहा परिवार अब दूल्हे की जल्दी ठीक होने की भगवान से प्रार्थना कर रहा है। दूल्हा अभी तक हल्दी में था। जिसकी बारात मुंगावली के पास के ही कंजिया गांव जानी थी। इस हादसे के कारण ये शादी नहीं हो सकी। दूल्हे के पड़ोसी दुल्हन के घर जाकर दूल्हे के ठीक होने तक शादी आगे बढ़ाने की गुजारिश करेंगे। जिससे दोनों की शादी हो सके फिलहाल अभी तक दुल्हन के पक्ष से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि दूल्हा ब्रजेश अहिरवार ने गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उसने कहा है कि अगर गैस सिलेंडर में वार्सल होता तो गैस लीक नहीं होती और ये हादसा नहीं होता।