Loading...
अभी-अभी:

टीकमगढ़ः पुराने विवाद में एक बार फिर चली गोली, एक युवक घायल

image

Jul 1, 2019

राजेश यादव- दिगौड़ा पुलिस का भय आरोपियों में खत्म हो गया है शायद। टीकमगढ़ में पुराने विवाद में एक बार फिर एक बार गोली चलने का मामला साने आया है, जिसमें एक युवक अजेंद्र यादव को गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब 1 माह पूर्व भी पीड़ित को पैर में मारी थी दबंगो ने गोली और माँ पर किया था धारदार हथियार से वार। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

एक माह में एक ही युवक को दो बार मारी गई गोली

मामला दिगौड़ा थाने के गांव बिरऊ का है, जहां करीब 1 माह पूर्व अजेंद्र यादव को गांव के ही तीन दबंगो ने गोली मार दी थी, जो युवक के पैर में लगी थी। वहीं पीड़ित की माँ पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिसमें दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिस पर दिगौड़ा पुलिस ने आरोपी प्रमोद यादव सहित 2 अन्य पर 307 का मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। वहीं जब रविवार की रात को युवक अपने घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी मोटरसाइकिल से आये प्रमोद यादव एवं 2 अन्य युवकों ने फिर से अजेंद्र यादव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया है, जिसमें युवक के पेट और हाथ में गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। एक माह में एक ही युवक को दो बार मारी गई गोली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों में पुलिस का कितना भय है।