Oct 4, 2021
नीमच की पुरानी नगर पालिका में लाखोंकी मशीने कबाड़ा हो रही हैं। यह जनता के पैसे का सीधे तौर पर दुरुपयोग है। दरअसल नगर पालिका नीमच द्वारा शहर की जनता को लाभ पहुंचाने के उदेश्य से सालों पहले जेसीबी, पानी टैंक, ट्रैक्टर जैसी कई नई मशीने और वाहन खरीदे थे। मगर आज आलम यह है की यह सब चीज़े पुरानी नगर पालिका में कबाड़ा बन कर रह गई हैं। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद योगेश प्रजापती का आरोप है कि नगर पालिका के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की लापरवाही और कमीशन खोरी के चलते यह लाखों की मशीने कबाड़ा हो रही है।
कांग्रेस के पूर्व पार्षद का यह भी कहना है कि इस मामले पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। यदि नगर पालिका इस ओर ध्यान दे तो कुछ मशीने थोड़े से रिपेयर होने के बाद फिर से चल सकती हैं। वहीं मामले में नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि काफी शिकायतों के चलते नीलामी नही हो पा रही है। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी तभी इसकी नीलामी होगी।