Loading...
अभी-अभी:

कैबिनेट की अगली बैठक जबलपुर में संभावित, बैठक का मुख्य फोकस जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र पर

image

Jan 18, 2019

अरविंद दुबे : मध्य प्रदेश की राजनीति में महाकौशल का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, मुख्यमंत्री कमलनाथ भी महाकौशल क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे है ऐसे में माना जा रहा है की कैबिनेट की अगली बैठक जबलपुर में संभावित है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नही की गयी है लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी प्रारम्भ कर दी है।

जबलपुर में कैबिनेट की संभावित बैठक का मुख्य फोकस जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र में शुरू होने वाली परियोजनाओं की स्वीकृति पर रहेगा, जिनमे गारमेंट क्लस्टर इंडस्ट्री, लाजिस्टिक हब,स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना और टेक्स्टाईल क्लस्टर योजना की स्वीकृति प्रमुख है।

जिला प्रशासन जबलपुर जिले के विकास के लिए इंटीग्रेटेड प्लान तैयार कर रहा है जिसे जबलपुर में होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर छवि भारद्वाज ने बताया कि उनके स्तर पर तैयारिया की जा रही हैं और जिले के विकास के लिए आगामी योजनाओं का मसौदा तैयार कर लिया गया है। हालांकि अभी उन्हें इस बैठक की आधिकारिक जानकारी नही मिली है लेकिन माना जा रहा है की जनवरी के अंतिम सप्ताह या फिर फरवरी के प्रथम सप्ताह में कैबिनेट की बैठक हो सकती है।