Loading...
अभी-अभी:

करोड़ों की कीमत का मिला दो मुंह वाला सांप, तांत्रिक क्रिया में होता है उपयोग

image

Feb 26, 2019

विकास सिंह सोलंकी- पीपल्याहाना चौराहा पापा बेकरी के पास कल मिला एक अनोखा सांप, जिसे राहगीरों ने चिड़ियाघर ले जाकर चिड़िया घर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के सुपुर्द कर दिया। वहीं चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इस प्रजाति का सांप का प्रयोग अक्सर जादू टोने में करते हैं।

घर में आना सौभाग्य की निशानी

यह एक अलग ही प्रकार के सर्प होते हैं जो अक्सर घने जंगलों में पाए जाते हैं। इनकी संख्या भी कम होती है। वैसे इस सांप को रेड सेंड बोआ के नाम से जाना जाता है। अतंर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों की है। कुम्भ के वक्त तांत्रिक क्रिया में अक्सर इसका उपयोग होता है। यह सांप महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, दादर नगर हवेली और उत्तर पूर्व के कुछ मैदानी और दलदली इलाकों में पाया जाता है। घर में आना सौभाग्य की निशानी मानी जाती है, मिलता है धन। चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने दो मुखी सांप को फिलहाल तो चिड़ियाघर में रखा है। वहीं वन विभाग को सूचना दी गई है कि दो मुखी सांप एक राहगीरी  द्वारा चिड़ियाघर को सौंपा गया है। वन विभाग दल जल्दी ही चिड़ियाघर प्रभारी से संपर्क कर दो मुखी सांप को घने जंगलों में छोड़ने की तैयारी में है।