Loading...
अभी-अभी:

महिला ने जज सहित वकीलों पर किया हमला, पुलिस ने लिया हिरासत में

image

May 17, 2018

इंदौर के कुटुंब न्यायालय में आज एक महिला ने जज सहित कई वकीलों पर हमला कर दिया महिला ने काफी देर तक यहां हंगामा मचाया, बाद में पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। बता दें स्कीम नंबर 78 में रहने वाली आशा चौहान का अपने पति से विगत 4 वर्षों से प्रकरण कुटुंब न्यायालय में चल रहा है इस दौरान कुटुंब न्यायालय द्वारा भेजे गए नोटिस पति को तमिल नहीं हुए इससे नाराज महिला आज कुटुंब न्यायालय पहुंची और जमकर हंगामा मचाया आक्रोशित महिला ने कुटुंब न्यायालय की जज रेणुका कंचन की कोर्ट में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला ने जज और वकीलों पर अभद्र भाषा का उपयोग करने के साथ ही जज रेणुका कंचन के कोर्ट रूम तक पहुंच गई और उनसे भी अभद्रता की। साथ ही उपस्थित महिला वकीलों द्वारा जब बीच बचाओ करने का प्रयास किया गया तो उक्त महिला ने उनके साथ भी हाथापाई की। 

बाद में महिला वकीलों द्वारा इसकी सूचना संयोगितागंज थाने को दी गई लेकिन काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान वकीलों ने उक्त महिला को वहीं रोके रखा वकीलों ने आरोप लगाया कि कुटुंब न्यायालय में आए दिन इस तरह के विवाद होते रहते हैं वकीलों को अपनी जान माल की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है विगत कई वर्षों से वे परिसर में पुलिस चौकी बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस मांग का आज तक निराकरण नहीं हुआ लेकिन यह पहली घटना है कि आज किसी पक्षकार द्वारा जज के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर कुटुंब न्यायालय की जज रेणुका कंचन द्वारा भी उक्त महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है।