Loading...
अभी-अभी:

पर्यटन नक्शे पर बनेगी जगह, छिंदवाड़ा बना विकास का सर्वमान्य मॉडल बन चुका है...

image

Feb 21, 2020

छिंदवाड़ा मॉडल में पर्यटन का नया आयाम जुड़ने जा रहा है। म.प्र. वैसे भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। सांची, खजुराहो, भीमबैठका, रायसेन, साँची, ओरछा, मांडव, कान्हा, महेश्वर, ओंकारेश्वर, अमरकंटक जैसे स्थल महत्व रखते है। छिन्दवाड़ा महाराष्ट्र की सीमा पर होने के कारण महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र से पचमढ़ी बड़ी संख्या में पर्यटक आया करते है। पर्यटक छिन्दवाड़ा के तामिया और पातालकोट की सैर भी करना चाहते हैं। इसके लिए आवश्यक अधोसंरचना भी  विकसित की जा रही है।

स्थानीय कला और हुनर को बढ़ावा
पर्यटन अच्छा रोजगार उपलब्ध करवाने वाला क्षेत्र है। पर्यटन क्षेत्र के विकास से किसी जगह की स्थानीय कला और हुनर को बढ़ावा मिलता है। उत्पाद विक्रय की संभावनाएं बढ़ती हैं। आंचलिक संस्कृति का भी प्रचार होता है।  छिंदवाड़ा से पेंच राष्ट्रीय उद्यान के भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए जमतरा गेट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करा रहा है। पेंच नेशनल पार्क जमतरा गेट पर म.प्र. पर्यटन विकास निगम  एक होटल का निर्माण भी करेगा। होटल के निर्माण से इस क्षेत्र में निजी निवेशकों की रूचि बढ़ेगी। यहां होटलों की संख्या कम होने के कारण होटल क्षेत्र में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं। 

नेशनल पार्क में विभिन्न द्वारों से प्रवेश की सुविधा बढ़ाई 
छिन्दवाड़ा से बिच्छुआ रोड के उन्नयन और पेंच नेशनल पार्क में विभिन्न द्वारों से प्रवेश की सुविधा बढ़ाई जायेगी। निजी निवेशकों को आमंत्रित कर पर्यटन विभाग चिन्हांकित लैण्ड बैंक लीज पर देगा। इसके लिए आईटीसी एवं अन्य बड़े निवेशकों से संपर्क कर इन संभावनाओं को साकार किया जाएगा। इसी तरह  माचागोरा डेम स्थित जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह को पर्यटन विभाग को देने का सुझाव मिला है। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तैयार करने पर भी विचार किया जा रहा। इसके लिए अन्य राज्यों से विशेषज्ञों को आमंत्रित करने का भी विचार हो रहा है।  

देवगढ़ फोर्ट एक अच्छा पर्यटक स्थल 
छिंदवाड़ा जिले का देवगढ़ फोर्ट एक अच्छा पर्यटक स्थल है। यहां पुरातत्व विभाग  के परामर्श से विकास योजना के क्रियान्वयन पर विचार किया गया है। छिन्दवाड़ा दर्शन के लिये जिला पुरातत्व एवं पर्यटन  परिषद ने एक पुस्तिका  तैयार की है। पातालकोट की रसोई को हाल ही में हुए कॉर्न फैस्टिवल के दौरान काफी पसंद किया गया। दुनिया के अनोखे स्थान पातालकोट में विकास की रौशनी पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ इन प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा भी कर रहे हैं। जरूरी सुविधाओं के विकास से आने वाले समय में छिंदवाड़ा पर्यटन नक्शे पर खास स्थान बना लेगा। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर छिंदवाड़ा जिले के तामिया में 21 फरवरी को रिसोर्ट के शुभारम्भ से जिले के पर्यटन में नया अध्याय जुड़ेगा।