Loading...
अभी-अभी:

महिदपुरः अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा, एक दर्जन से ज्यादा पुरुष महिलाएं घायल

image

Sep 2, 2019

अनिल बैरागी - अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से एक दर्जन से ज्यादा पुरुष महिलाएं घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर। एक की मौके पर ही मौत। सभी लोग पाता खेड़ी मंदिर महाप्रसादी ग्रहण कर लौट रहे थे। झारडा थाना क्षेत्र पिपलिया धूमा क्षेत्र की घटना।  उज्जैन के महिदपुर पास पाता खेड़ी मंदिर से महाप्रसादी ग्रहण कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया जिसने एक दर्जन पुरुष और महिलाएं घायल हो गए जहां गंभीर घायलों में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विशाल भोजन प्रसादी भंडारे से लौट रहे थे श्रद्धालु

आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी महिदपुर से 24 किलोमीटर दूर पाता खेड़ी गांव स्थित मंदिर इस वर्ष भी विशाल भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोग पहुंचे और भोजन प्रसादी भी ग्रहण किया, लेकिन लौटते वक्त एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक दर्जन से ज्यादा पुरुष महिलाएं ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार हेतु झारडा लाया गया, लेकिन 2 महिलाओं की अत्यधिक गंभीर हालत होने से उज्जैन रेफर किया गया। जिनमें से मान कुंवर मांगीलाल बोरखेड़ी निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है।