Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन बिरला के दो हितैशियों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण कर दिया करारा झटका

image

Nov 8, 2018

भूपेंद्र सेन : बडवाह विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सचिन बिर्ला के विशेष दो हितेषी राजदीप भदौरिया और सूरज भदौरिया ने बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर करारा झटका दिया है। उनके साथ अन्य करीब 50 से अधिक महिला पुरुष  भी शामिल हुए। इस मौके पर सूरज भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओ से ज्यादा नेताओ की पूछ परख अधिक है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओ की बाते मुँह पर कुछ पीठ पीछे कुछ और होती है। जब बिर्ला पिछले विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। 

तब भी हमने पूरी मेहनत और लगन से उनके लिए काम किया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमारे काम के आगे हमारी कोई औकात नही समझी। राजदीप भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेता की बजाय कार्यकर्ता को सर्वोच्च रखा जाता है। कांग्रेस में पहले नेता बाद में कार्यकर्ताओं की पूछ परख होती है। कांग्रेस की इन गतिविधियों को देख हमारे परिवार सहित अन्य सदस्यो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हितेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि भदौरिया परिवार भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति देखकर भाजपा में शामिल हुए है। 

यह दोनों सदस्य विगत सालो से सचिन बिर्ला के साथ थे। लेकिन बिर्ला की कार्यशैली देखते पब्लिक एवं आम जनता उनका साथ रहे। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ईमानदार और निष्ठावान है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आगामी दिनों में ग्राम सिरलाय क्षेत्र के 50 से अधिक महिला पुरुष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर हितेंद्रसिंह सोलंकी को जीताकर फिर चौथी बार विधायक बनाकर विकास कार्यो को गति देंगे।