Loading...
अभी-अभी:

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला झुलसी, एक की मौत

image

Jul 22, 2019

विजयपुर थाना क्षेत्र के गांव मढ़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और एक महिला की हालत गंभीर है।

बता दें कि यह घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के गांव मढ़ा की है जहां खेत में पर काम कर रही दो महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरी। घटना के बाद दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में विजयपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

गौरतलब है कि जिसमें एक महिला की मौत हो गई,वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद गंभीर हालत में एक महिला को ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।