Loading...
अभी-अभी:

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 227 सेवाओं का आम जनता नहीं ले पा रही लाभ 

image

Jun 1, 2018

01 लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम  में शामिल सेवाओं को पुरा करने की समयसीमा तय की गई है इससे अधिक समय तक इन कार्यो को नहीं रोका जा सकता है परंतु इस अधिनियम में कितनी सेवाएं शामिल है इसकी जानकारी निकाल कर जनता आवेदन नहीं करती है आज भी आफिसों में चक्कर काटने के बाद जब किसी को लोकसेवा केन्द्र जाने की जानकारी मिलती है उसके बाद आम जनता यहां आ कर आवेदन करती है।

विभागों के चक्कर काट रहे है लोग

इस अधिनियम के तहत सामान्य प्रशासन के अन्तर्गत जाति लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत प्रदान की जा रही है परंतु जानकारी ना होने के कारण आम लोग आज भी इन कार्यो को करवाने के लिए इन विभागों के चक्कर लगाते है जबकि कई सेवाओ के आवेदन वह अपने निकट के लोकसेवा केन्द्र पर कर सकते है लोक सेवा ग्यारंटी मतलब इन सेवाओं की समस्या निकल जाने के बाद भी आवेदन करने वालों की समस्या का समाधान नही हो पा  रहा है।

लगभग 227 सेवाएं प्रदान की गई है

लोकसेवा गांरटी के अन्तर्गत लगभग 227 सेवाएं प्रदान की जा रही है आम जनता को इसकी जानकारी ना होने के कारण बस कुछ ही कार्यो के लिए आम जनता लोकसेवा केन्द्र तक आती है जबकि हर विभाग की जरुरी सेवाओं के आवेदन यहां पर कर आम जनता अपना समय बचा सकती है तथा यहां पर आवेदन करना आसान भी होता है समय पर काम होने की गारंटी भी मिलती है आम जनता को अकारण विभाग के चक्कर नहीं काटना पड़ते है। 

हालांकि CM हेल्पलाइन के तहत जितने भी पेंडिंग मामले CM हेल्पलाइन के हैं उनकी समीक्षा खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं अब लोक सेवा ग्यारंटी की समीक्षा धन्यवाद सामने आ रही है अगर लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री करेंगे तो इस योजना को लागू करने का मतलब पूरा हो सकेगा।