Loading...
अभी-अभी:

भोपालः नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने पत्रकार सम्मेलन में की मास्टर प्लान पर चर्चा

image

Nov 20, 2019

संजय डोंगरदिवे - एक साल प्रदेश खुशहाल को लेकर मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक साल में अपने विभाग द्वारा किए गए कार्यों को लेकर चर्चा की। जयवर्धन सिंह का कहना है कि कई वर्षों से मास्टर प्लान पर चर्चा नहीं हो पाई, लेकिन कमलनाथ सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के 34 शहरों का मास्टर प्लान जल्द ही लागू किया जाएगा। मास्टर प्लान को टोक्यो शंघाई हांगकांग लंदन न्यूयॉर्क विश्व प्रसिद्ध सात मास्टर प्लान का अध्ययन कर बनाया जाएगा। कमलनाथ सरकार द्वारा बिल्डिंग और कॉलोनी परमिशन को सरल बनाया अब 16 की बजाय 5 अनुमति लेनी पड़ती है। जमीन का लैंड यूज बदलना अ आसान हो जायेगा।

सीएम की सुझाई गई योजना है जो प्रयोग के तौर पर शुरू होगीं

पत्रकारों से बोलते हुये उन्होंने बताया कि एमपी में रैपिड रेल शुरू की जाएगी यह भविष्य की एक बड़ी सौगात होगी। इंदौर और भोपाल के अगले सभी टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे। हमने लैंड फिल साइड के क्लस्टर मॉडल को निरस्त कर व्यवस्था का डी-सेंट्रलाइज किया। कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को सुधारा जायेगा। शहरों में जल्द 1 लाख चिन्हित लोगों को पक्का आवास मिलेगा। शहरों में कर्मकारों को मिलेगा 1 लाख रुपए में पक्का मकान। श्रम विभाग के मदद से जल्द शुरू करेंगे योजना। शहरों में जल्द 340 इलेक्ट्रिक बस शुरू होंगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में शुरू होंगी बसें, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की गई है। महिलाओं के लिए ई-रिक्शा योजना शुरूआत की जाएगी।  यह सीएम की सुझाई गई योजना है, प्रयोग के तौर पर शुरू होगीं, सफल होने पर लागू होगी। इंदौर में नर्मदा जल लाने के लिए 17 करोड़ प्रतिमाह खर्च होते है। हम 500 करोड़ की लागत से सौलार प्लांट लगाएंगे, जिससे पानी लाने में बिजली काम लगेगी। भोपाल नगर निगम को 2 हिस्सों में बाटने और नगरीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया अभी जारी है। हाई कोर्ट ने 2 प्वाइंट पर हमसे जबाव मांगा है, समय सीमा में हम उस पर जबाव दे देंगे।