Loading...
अभी-अभी:

जबलपुरःफिर उछला एक बार फिर व्यापम घोटाला, व्यापम के मुद्दे को जांच के दायरे में लाएगी कांग्रेस सरकार

image

Nov 20, 2019

अरविंद दुबे - भाजपा सरकार में हुआ व्यापम घोटाला एक बार फिर पूर्ववर्ती सरकार के लिए मुसीबत बन रहा है। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद यह कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जल्द ही व्यापम के मुद्दे को कांग्रेस सरकार जांच के दायरे में लाएगी। इसका संकेत दिया प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोट ने, उन्होंने कहा यह पूरा देश जानता है कि व्यापम घोटाले में क्या हुआ था। जिन्होंने व्यापम की जांच कराई थी, अब खुद जवाब दे। इस मामले को लेकर वह जल्द सीएम कमलनाथ से बात करेगें।

कांग्रेस मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव का केन्द्र सरकार पर लगा रही आरोप

प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार भाजपा शासित राज्यों को भरपूर मदद दे रही है लेकिन कांग्रेस की सरकारों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कर्नाटक और बिहार का हवाला देते हुए कहा कि बाढ़ और अति वर्षा के चलते दोनों राज्यों को केंद्र सरकार ने भरपूर मदद दी लेकिन मध्यप्रदेश को एक पैसा भी केंद्र से अभी तक हासिल नहीं मिल पाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार को लगता है कि मध्यप्रदेश में मंगल ग्रह के प्राणी रहते हैं, इसी के चलते मोदी सरकार प्रदेश को मदद देना नहीं चाहती। वित्त मंत्री भनोत ने कहा कि केंद्रीय दल ने दो-दो बार मध्य प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही के हालातों का जायजा लिया, लेकिन राशि देने की बात आई तो अभी तक एक धेला भी हासिल नहीं हुआ है।  गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही और जानमाल के नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर तमाम मंत्री केंद्र सरकार से लगातार आर्थिक पैकेज की मांग करते रहे हैं बावजूद इसके अभी तक केंद्र से मध्य प्रदेश को किसी भी प्रकार की सहायता मुहैया नहीं हो सकी है। लिहाजा सूबे के मंत्री लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं और मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव के आरोप लगा रहे हैं।