Feb 29, 2024
Vedic Clock in Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जिले के 1819.549 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी होगा.
पीएम मोदी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के उद्घाटन के साथ-सथ सभी उज्जैन के जिलों में साइबर ताहसील का उद्घाटन भी करेंगे. कार्यक्रम का सीधा लाईव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक स्थल पर इस कार्यक्रम को लाइव देखने और सुनने की व्यवस्था की जाएगी।
वैदिक घड़ी के लिए क्यों चुना गया उज्जैन?
वैदिक घड़ी रखने के लिए उज्जैन में जीवाजी प्रयोगशाला के पास 85 फीट ऊंचा टावर बनाया गया है। इसमें यह वैदिक घड़ी स्थापित है। भारतीय समय की गणना प्रदर्शित करने वाली घड़ी दुनिया की पहली घड़ी है।
उज्जैन को काल गणना का केन्द्र माना जाता है। इसके अलावा कर्क राशि का यातायात भी उज्जैन से होकर गुजरता है। इसीलिए वैदिक घड़ी के लिए उज्जैन सर्वोत्तम स्थान है।
