Loading...
अभी-अभी:

विंध्यवासिनी संस्थान ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी

image

Aug 30, 2018

जितेन्द्र साहू - विंध्यवासिनी सेवा संस्थान के माध्यम से आज विंध्यवासिनी सेवा संस्थान शाखा नैनपुर के द्वारा आरती राजपूत की अध्यक्षता में संस्थान के द्वारा नैनपुर के पुलिस थाने में समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन पर्व को मनाया जहां पर रक्षा सूत्र को बांधकर बहनों ने पुलिस भाइयों से सुरक्षा का सहयोग मांगा जहां पर मंडला से आई हुई बहने एवं नैनपुर संस्था की तमाम बहनों ने राजेंद्र मोहन दुबे एवं समस्त स्टाफ को राखी बांधकर मंगल गीत गाए।

समाज में  महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीडन से समाज को भय मुक्त करने के लिए भाईयो से वचन लिया वहीं इस कार्यक्रम के बाद  विंध्यवासिनी सेवा संस्था की महिलाओं ने  स्वच्छता अभियान  की शुरुआत करते हुए नगर के  थाने एवं अस्पताल में सफाई कार्यक्रम किया जहां पर  ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर  रविकांत उइके उनके साथ पूरे समय उपस्थित रहे।

वहीं इसके साथ ही अस्पताल में इलाजरत मरीजों को संस्थान की महिलाओं और संगठन के साथियों के द्वारा फल वितरण किया गया और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की वहीं राजेंद्र मोहन दुबे जी ने बहनों को आश्वस्त किया उन्होंने वचन दिया कि समाज में पीड़ित, शोषित, महिलाओं और बहनों के लिए वह सदैव काम करते रहेंगे और हमेशा पुलिस के द्वारा पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।