Loading...
अभी-अभी:

विपिन जोशी स्मारक समिति 32 शिक्षकों का करेगी सम्मान

image

Sep 4, 2018

कुशाल कुमार - इस वर्ष समिति का सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान देवेन्द्र निवाड़ी (विज्ञान लेखक) नई दिल्ली को प्रदत्त किया जा रहा है इन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में 2000 से अधिक लेख लिखे हैं और उनकी 30 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है तथा उनके 150 से अधिक वार्तायें, 60 विज्ञान के एपीसोड, कृषकमंच के 26 पटकथा लेखन कार्य पूर्ण हो चुके है समिति परिवार के उपाध्यक्ष अनिल झा के लायन डिस्ट्रिक्ट गर्वनर चुने जाने पर समिति द्वारा विषेश सम्मान से सम्मानित किया जावेगा।

दधीचि सम्मान दिव्यांग शिक्षक को दिया जायेगा

सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर (शिक्षा विभाग) एपी चौधरी को विषेश शिक्षारत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है दधीचि सम्मान इस वर्ष दिव्यांग शिक्षक दीपक साहू केंद्रीय विद्यालय होषंगाबाद को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पहले शिक्षकों का पद-प्रक्षालन होगा इसके बाद सम्मान समारोह 7 बजे स्थानीय अग्रवाल भवन में प्रारंभ होगा। यह अशासकीय कार्यक्रम समिति राष्ट्रीय स्तर का शिक्षक सम्मान समारोह है।

सम्मानित होने वाले शिक्षक 
विवेक सागर सम्मान अनुराधा महलगमैया पिपरिया, कर्मारत्न सम्मान राजेंद्र कुमार दुबे नरसिंहपुर, ज्ञानगंगा पुरस्कार सुनील कुमार दुबे इटारसी, अर्जुन सम्मान पुष्पा लोहानी मंडीदीप,  द्रोणाचार्य सम्मान राजकुमार सनोडिया सिवनी, सेवा सम्मान रोशन मंडलेकर इटारसी, कर्मवीर सम्मान लता नायर इटारसी, ज्ञानाचार्य सम्मान नेमीचंद श्रीवास छिंदवाड़ा, सांदीपनी सम्मान महादेव प्रसाद गुप्ता।

भरतपुर राजस्थान सर सैयद अहमद सम्मान खुर्शीद अली इटारसी, विवेकानंद सम्मान विनोद कुमार सोनी गाडरवाड़ा, महाराजा अग्रसेन सम्मान आशी चौहान भोपाल, तारण तरण सम्मान भूपेंद्र साहू तवानगर, नागार्जुन सम्मान निधि जोशी इटारसी, ज्ञानपुंज सम्मान पूर्णिमा चोलकर इटारसी, कर्मयोगी सम्मान अजीत कुमार सिंह इटारसी, मदर टेरेसा सम्मान हेमलता दास पिपरिया,

पारसमणी सम्मान सुनीता ङ्क्षसह होशंगाबाद, विश्वामिश्र सम्मान मनोहरलाल मालवीय नरसिंहपुर, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान डॉ. अजय रावत दतिया, महावीर सम्मान वर्षा जैन इटारसी, अक्षरदूत सम्मान आलोक मिश्रा इटारसी, चाणक्य सम्मान घनश्याम तिवारी, शिक्षा रत्न सम्मान हेमलता सोनी इटारसी, एकलव्य सम्मान पुष्पा रिछारिया इटारसी, बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान गोपाल कौशल धार, शंकराचार्य सम्मान मंजू पाठक होशंगाबाद, आचार्य श्री सम्मान शैलेंद्र व्यास उज्जैन, विद्यारत्न सम्मान भुवनेश्वर प्रसाद दुबे इटारसी सम्मानित होंगे।