Loading...
अभी-अभी:

विष्णु दत्त शर्मा बने मध्यप्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष, वर्तमान में हैं भाजपा के प्रदेश महामंत्री

image

Feb 15, 2020

भोपालः भारतीय जनता पार्टी ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। वह वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर सभी का किया आबार व्यक्त

वीडी शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राकेश सिंह ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि मुझे पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी। वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाना पार्टी का श्रेष्ठ निर्णय है। प्रदेश भाजपा की कमान योग्य, युवा और कर्मठ हाथों को मिली है। अपने कार्यकाल के लिए मैं पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। दूसरी तरफ मप्र भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर वीडी शर्मा ने ट्वीट कर सभी का धन्यवाद देते हुये कहा ट्वीट किया। अपने ट्वीटर में उन्होंने कहा कि मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार।