Loading...
अभी-अभी:

राजधानी में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने किया प्रदर्शन

image

Mar 24, 2018

भोपाल। राजधानी भोपाल में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर प्रदर्शन किया  और नगर निगम मुख्यालय का घेराव करते हुये पानी के खाली मटके फोड़े।

अधिकारियों पर लगाए आरोप...

कांग्रेसी पार्षद नगर निगम के बाहर खाली मटके फोड़ते हुए निगम के अंदर घुस गए और जमकर हंगामा किया। पार्षदो ने नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुये कहा की नगर निगम नवरात्र के पावन अवसर पर भोपाल में पानी की पाईप लाईन को सुधारने में लगी हुई है, जिससे लोग पानी के लिये काफी परेशान हो रहे हैं।

इतना ही नही कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर , निगम अध्यक्ष औऱ निगम आयुक्त के चेम्बर के आगे खाली मटके रख दिये साथ ही नगर निगम के एक कर्मचारी को खाली मटका भेंट करते हुये कहा के ये मटका निगम आयुक्त को दे देना।

करेंगे उग्र प्रदर्शन...

पार्षदों ने कहा की अगर पानी की समस्या जल्द नहीं सुधारी गई तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।पानी की समस्या को लेकर महापौर आलोक शर्मा ने कहा हम भोपाल वासियों को पानी की समस्या नहीं होने देंगे और पानी बचाओ अभियान भी जल्द शुरु करने वाले हैं, घर-घर जा कर लोगों को पानी की कीमत बताने वाले हैं, कि पानी कितना कीमती है।