Loading...
अभी-अभी:

चारा घोटाले मामले में लालू यादव को 14 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना

image

Mar 24, 2018

चारा घोटाले के चौथे मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव की सजा का ऐलान हो चुका है। बता दें कि लालू यादव को कुल 14 साल की सजा सुनाई है। साथ ही लालू यादव पर तीस-तीस लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। अगर लालू यादव जुर्माना नहीं भरते हैं, तो सजा एक साल और बढ़ा दी जाएगी।

जुर्माना नहीं भरने पर 1 साल बढ़ेगी सजा...

डिफेंस लॉयर विष्णु शर्मा के मुताबिक इससे पहले जो तीन केसों में सजा सुनाई गई वो सभी एक साथ चलेंगी, लेकिन इस केस में अलग अलग सजा का ऐलान किया गया है। एक सजा खत्म होने के बाद दूसरी सजा का एलान होगा। जुर्माने की राशि भी अलग अलग हैं। मतलब जुर्माने की राशि है 60 लाख रुपये। अगर वे जुर्माना नहीं भरते हैं तो एक साल सजा बढा दी जाएगी।

दरअसल लालू यादव को आईपीसी की दो अलग अलग धाराओं में सात-साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत भी सात साल की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार लालू यादव की दोनों सजाएं अलग अलग चलेंगी। इसके साथ ही दोनों धाराओं में तीस-तीस लाख का जुर्माना लगाया गया है। 

6 में से 4 मामलों में दोषी साबित...

बता दें कि लालू यादव की सजा का ऐलान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लालू यादव मौजूद नहीं थे। क्योंकि वे इस वक्त रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं, जानकारी मिली है कि जल्द ही उन्हें दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया जा सकता है। लालू यादव अब तक 6 में से 4 मामलों में दोषी साबित हो चुके हैं, जबकि 2 मामलों में सुनवाई अभी जारी है।