Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः हिन्दू नव वर्ष  विक्रम संवत 2076 का हुआ धूम धाम से स्वागत

image

Apr 5, 2019

विनोद शर्मा- हिन्दू नव वर्ष  विक्रम संवत 2076 नूतन वर्ष का हुआ धूम धाम से स्वागत। जलविहार में किया जा रहा भव्य आयोजन। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लोगों ने भगवान सूर्य को अर्ग दिया और सुख सम्रद्धि की कामना की। प्रवेश द्वार पर चंदन का टीका लगाकर सभी का स्वागत किया गया। विभिन्न समाज के लोगों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियाँ दी।

सुबह 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा से प्रारंभ हुआ नववर्ष का कार्यक्रम

नगर निगम ग्वालियर के द्वारा यह कार्यक्रम पिछले 17-18 वर्षों से किया जा रहा है। नव वर्ष का यह कार्यक्रम सुबह 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा से प्रारंभ हुआ। प्रातः 4.58 बजे गीत ज्योति कलश झलके,  5.01 पर दीप प्रज्जवलन,  5.10 पर प्रार्थना जैन वाणी, वैदिक ऋचाएं,    5.20 पर निवेदन गीत, 5.30 पर वाद्य वृंद, 5.50 बजे बांसुरी वादन, 6.00 बजे वैदिक मन्त्रोच्चार, 6.12 बजे भगवान भुवन भास्कर को अघ्र्यदान उपस्थित शहरवासियों द्वारा किया गया।  इसके पश्चात 6.25 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के साथ स्थानीय लोग ओर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान महापौर ने सभी शहर वासियों को नव संवत्सर की शुभकामनाय दी।