Loading...
अभी-अभी:

दमोहः दिनदहाड़े महिला को गोली मारकर लूटी चैन, वारदात के बाद हड़कंप के हालात

image

Jun 19, 2019

प्रशांत चौरसिया- दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला को गोली मारने के बाद उसकी चैन लूट लेने का सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। दोपहर में जब महिला अपने घर पर टीवी देख रही थी, उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने घर में घुसकर महिला की चेन लूटी। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके पेट में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाए जाने के बाद गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

डॉक्टरों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया

जिले की नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े मनीष तिवारी के घर में घुसकर उनकी पत्नी आरती तिवारी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना का कारण लूट बताया जा रहा है, जिसमें महिला से चेन लूटने के प्रयास के दौरान जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने चेन लूटने के बाद महिला के पेट में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद तत्काल ही महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि लूट के इरादे से आए अज्ञात लुटेरे ने घटना को अंजाम दिया है। दमोह जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि परिजन गोली लगना बता रहे हैं। महिला का इलाज किया गया है, गंभीर हालत होने पर जबलपुर भी रेफर कर दिया गया है।

आरोपी की तलाश जारी

इस मामले पर नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी परिजनों से ली गई है। महिला को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है जिससे परिजनों से घटना की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मामले का खुलासा होगा। वहीं घटनास्थल पर पुलिस को रवाना किए जाने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। घटना के मामले का खुलासा जांच के बाद हो पाएगा।