Loading...
अभी-अभी:

अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों को अब रेल मार्ग से लाया जाएगा वापस, सीएम शिवराज ने दिए आदेश

image

May 1, 2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विभिन्न प्रदेशों से मध्य प्रदेश के लगभग 40,000 मजदूरों को बसों के द्वारा सुगमता पूर्वक प्रदेश लाया जा चुका है। कुछ मजदूर मार्ग में है तथा अब शेष बचे एक लाख से अधिक मजदूरों को ट्रेन के माध्यम से मध्यप्रदेश वापस लाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री जी से बात हो चुकी है तथा यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

सीएम शिवराज ने आईसीपी केसरी को दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री चौहान ने अपर मुख्य सचिव आईसीपी केसरी को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में रेल मंत्रालय को कल तक पूरी जानकारी दे दी जाए कि हमारे कितने मजदूर किन प्रदेशों में फंसे हुए हैं, वे किस स्थान से ट्रेन में चढ़ेंगे तथा मध्यप्रदेश में किस स्थान पर उतरेंगे। मजदूर सुगमता पूर्वक मध्यप्रदेश आ जाएं, उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन आदि की व्यवस्था हो जाए, इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विभिन्न प्रांतों में फंसे एक लाख से अधिक मजदूर
आईसीपी केसरी ने बताया कि वर्तमान में हमारे एक लाख से अधिक मजदूर विभिन्न प्रांतों में फंसे हुए हैं। वर्तमान में हमारे 50000 मजदूर महाराष्ट्र में, 30000 गुजरात में, 8000 मजदूर तमिलनाडु में, 5000 मजदूर कर्नाटक में, 10000 मजदूर आंध्र प्रदेश में तथा 3,000 मजदूर गोवा में फंसे हुए हैं।