Loading...
अभी-अभी:

आपका वोट मध्यप्रदेश के साथ साथ क्षेत्र का भी भविष्य तय करेगा : कमलनाथ

image

Nov 23, 2018

अनिल डेहारिया : जिले के सांसद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज आदिवासी बाहुल्य अंचल तामिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जुन्नारदेव विधानसभा प्रात्यसी सुनील उईके के पक्ष में वोट करने की अपील की एवं आमसभा को सम्भोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का विकास 15 वर्षों से रुका हुआ है। 

प्रदेश का किसान बहुत परेशान हैं। वहीं युवा भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। इसलिए अब बदलाव का वक्त आ गया है। आपको  तय करना है कि आप किसे चुनेंगे। आगामी 28 नवंबर को होने वाले चुनाव में आपका एक वोट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव करेगा। आप विकास के लिए हमारा साथ दें। जिससे प्रदेश के साथ साथ क्षेत्र का भी विकास हो सके। अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप लोगों के तो अच्छे दिन नहीं आए लेकिन भाजपा के नेताओं के अच्छे दिन आ गए हैं। 

कमलनाथ ने कहा है कि तामिया सहित पूरे छिंदवाड़ा जिले से मेरा रिश्ता पुराना है और आपको यह रिश्ता आगे भी निभाना है। नई पीढ़ी सत्ता परिवर्तन कर स्वयं अपने भाग्य का फैसला करेगी। बुजुर्गों ने तो अपना जीवन काट लिया लेकिन नौजवानों के सामने ढेर सारी चुनौतियां है। वहीं कांग्रेस के जुन्नारदेव विधानसभा के प्रत्याशी सुनील उइके ने भी सभा को संबोधिित किया एवंं जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।  कार्यक्रम में तामिया पर्यवेक्षक जमील खान ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन साहू सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्थित हुए।