Loading...
अभी-अभी:

जिस मकान के लिए भाजपा विधायक आकाश ने चलाया था बल्ला, नगर निगम ने उसी मकान को किया जमींदोज

image

Jul 5, 2019

विकास सिंह सोलंकी : जिस मकान के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र भाजपा विधायक आकाश ने बल्ला चलाया था। आखिर नगर निगम ने उसी मकान को जमींदोज कर ही दिया

बता दें कि नगर निगम के रिमूवल दस्ते द्वारा गिराया जा रहा यह वही मकान है। जिसे नगर निगम की कार्यवाही के दौरान पूरे देश मे सुर्खियां मिली थी। गंजी कंपाउड के इसी घर को तोड़ने से रोकने के लिए बीजेपी के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई की थी। मामला कोर्ट तक पहुँचा और मकान को गिराने से विधायक नही रोक पाए।