Loading...
अभी-अभी:

भाजपा सरकार गाय के नाम पर कर रही राजनीति : मंत्री लाखन सिंह

image

Aug 29, 2019

प्रमोद शर्मा : पशु पालन मंत्री लाखन सिंह ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है  कि भाजपा सरकार ने सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति की है, गौ वंश के लिए कुछ नहीं किया है। गौ शालाओ में बिजली की समस्यायें सामने आ रही हैं। वहीं बिजली बिल ज्यादा आ रहे हैं जिसको देखते हुए सभी प्रदेश की गौ शालाओं को अटल ज्योति से जोड़ा जाएगा।

गौ वंश के संधारण का काम कर रही भाजपा
मंत्री लाखन सिंह ने आगे ​कहा कि, सरकार लगातार गौ वंश के संधारण का काम रही है। आने वाले डेढ साल के समय में कोई भी गाय सड़क पर नही रहेगी। 

जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष के लिए बेहतर नाम...
वहीं पीसीसी चीफ को लेकर पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने कहा है कि, जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष के लिए बेहतर नाम हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कर्मठ, मेहनती, जुझारू नेता होना चाहिए ये सभी गुण जीतू पटवारी में हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस का संगठन मजबूत नहीं हैं संगठन को मजबूत नेतृत्व की दरकार है। जीतू पटवारी कर्मठ,मेहनती हैं उनका नाम बेहतर होगा।