Loading...
अभी-अभी:

भाजपा नेता दुर्गेश शाह पर हत्या के मामले में आपराधिक मामला दर्ज

image

Aug 2, 2019

अरविंद दुबे : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ साए की तरह नजर आने वाले और नेताओं के साथ फोटो दिखा कर अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले भाजपा नेता दुर्गेश शाह और उसके साथी अनिराज के खिलाफ ह्त्या के गवाह को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कुछ माह पूर्व जबलपुर के गैंगस्टर कुक्कू पंजाबी और राजेश मिश्रा की सड़क पर गोली मार कर ह्त्या की गयी थी। इस हत्याकांड का चश्मदीद गवाह राघवेन्द्र यादव है जिसे अदालत में चल रहे इस मामले में अपने बयान देना है।

बीते दिन भाजपा नेता दुर्गेश शाह और उसके साथी अनिराज ने राघवेन्द्र और उसकी पत्नी को उसके घर में जाकर धमकी दी की इस मामले में गवाही देने पर उसे और उसकी पत्नी को जान से मार दिया जाएगा। दुर्गेश शाह की धमकी से बुरी तरह डरे पति पत्नी ने लार्ड गंज थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता दुर्गेश शाह और उसके साथी अनिराज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।