Loading...
अभी-अभी:

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ पूजा का त्यौहार, मंत्री पीसी शर्मा एवं साध्वी प्रज्ञा ने दी भोपालवासियों को शुभकामनायें

image

Nov 2, 2019

अरविंद चौहान : बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाला छठ पूजा का त्यौहार अब पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्वी भारतीय विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग इसे बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाते हैं।

36 घंटे का निर्जला व्रत 
4 दिवसीय चलने वाले महापर्व पर महिलाएं अपने पति और परिवार की कामना के लिए लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रहती हैं और छठ वाले दिन डूबते सूरज को अर्क देकर अपना व्रत खोलती हैं। पूरे विश्व में चढ़ते सूरज को सभी नमन करते हैं लेकिन छठ पूजा में डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि जो इस छठ पूजा में पूरी विधि विधान और मनोकामना के साथ इस व्रत को रखता है। छठी मैया उसकी सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

छठ पूजा का बड़ा आयोजन
भोपाल के शीतल दास की बगिया में छठ पूजा का बड़ा आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा एवं भोपाल के सांसद साध्वी प्रज्ञा ने छठ पूजा पर सभी श्रद्धालुओं को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी मंच ने छठी मैया के भजन गाकर प्रस्तुति देते हुए शहर के विशिष्ट लोगों का सम्मान किया।