Loading...
अभी-अभी:

साइकिल रैलीः विधायकों का कहना, सरकार किसानों का कर्ज माफ करे या गद्दी छोड़े

image

Feb 26, 2018

भोपाल। विधानसभा का बजट सत्र शुरु होते ही विपक्ष ने हंगामा बरपाना शुरु कर दिया है। इंदौर से शुरु हुई किसान अधिकार साईकिल रैली राजधानी भोपाल पहुंची।

कांग्रेस विधायकों ने की जमकर नारेबाजी...

इस यात्रा में विधायक जीतू पटवारी कांग्रेस विधायकों सहित प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी साईकिल पर नजर आए। विधानसभा पहुंची किसान अधिकार साईकिल रैली में कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में प्रवेश किया।

प्रदेश में किसानों की हालत खराब...

कांग्रेस विधायकों का आरोप है, कि प्रदेश में किसानों की हालत खराब है, जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, या तो सरकार किसानों का कर्ज माफ करे या फिर गद्दी छोड़ दे। कांग्रेस ने इस साइकिल यात्रा के वीडियो और इसकी तस्वीरें पोस्ट भी की है साथ ही ऐलान किया है, कि जब तक राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की घोषणा नहीं कर देती, किसान अधिकार यात्रा जारी रहेगी। 

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया है, कि उनकी मेहनत से उगाई फसल की पूरी कीमत उनको मिलेगी।