Loading...
अभी-अभी:

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजली

image

May 27, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : ग्वालियर में आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की और उन्हें याद किया। आज सुबह से ही नेहरू पार्क में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारीयो ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि इस दौरान कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन भी रखा। उन्हें याद करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने जीवन काल में देश को कई उपलब्धियां दी। आज उनकी पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेसियों ने संकल्प लिया है,कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम वह करेंगे और युवाओं को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।