Loading...
अभी-अभी:

दल बदलने के लिए बीजेपी कांग्रेसी विधायकों को दे रही पैसे का लालच : सीएम कमलनाथ

image

May 21, 2019

प्रदेश मेें विधायकों के कांग्रेस का साथ छोड़ने की खबरों के बाद सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों पर पूरा भरोसा जताया है। कमलनाथ ने कहा कि मुझे कांग्रेस के सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। मेरे 10 विधायकों ने कहा है कि दल बदलने के लिए लगातार उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें पैसे और पद का लालच दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद मध्यप्रदेश की सियासी तस्वीर अब बदल गई है। एग्जिट पोल में एनडीए को मिल रहे बहुमत को देखते हुए कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता गंवा सकती है। कांग्रेस के कुछ विधायक अपना पाला बदल सकते हैं। सोमवार को ही भाजपा विधायक दल के नेता गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि राज्य सरकार अल्पमत में है। 

इसी के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार निर्दलीय और सपा-बसपा के विधायकों के समर्थन से चल रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच सीटों से बहुमत से दुूर रह गई थी। भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता के करीब जाकर भी सरकार बनाने से चूक गई थी। भाजपा के पास 109 सीटें हैं। भाजपा यहां बहुमत से 6 सीट पीछे रह गई थी।