Loading...
अभी-अभी:

ओडिशा के राहत कोष में स्वैच्छा से दान करने की अपील

image

May 21, 2019

ओडिशा में गत माह फोनी चक्रवात ने कहर ढाया था। प्रदेश के तटीय जिलों में तीन मई को चक्रवात फोनी आया था जिसमें एक अनुमान के अनुसार, 12,000 करोड़ रूपये की क्षति हुई थी। प्रदेश सरकार ने चक्रवात फोनी से हुए नुकसान के बाद प्रदेश में पुनर्निर्माण के लिए विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों से चंदा देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान से ‘कई लोगों को फायदा’ मिलेगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ओडिशा के राहत कोष में अब विदेशी नागरिकों, भारतीय मूल के लोगों, विदेश में रहने वाले भारतीयों और प्रवासी भारतीयों से मिलने वाला चंदा स्वीकार किया जा रहा है। 6 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चक्रवात फोनी की वजह से हुई क्षति का मुआयना करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया था।

केंद्र सरकार की तरफ से आपदा प्रभावित ओडिशा को 1000 करोड़ रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

पीएम मोदी ने हवाई दौरे के बाद ओडिशा के हालात पर सीएम नवीन पटनायक और आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। उन्‍होंने केंद्र सरकार की तरफ से आपदा प्रभावित ओडिशा को 1000 करोड़ रुपये अतिरिक्‍त सहायता राशि देने की घोषणा की थी। इससे पहले राज्य को केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से 381 करोड़ रुपये बतौर सहायता राशि दी जा चुकी थी।