Loading...
अभी-अभी:

गोहद में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना, पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म

image

Nov 2, 2019

विनोद अर्गल : थाना गोहद के सिरसोदागांव की नाबालिग युवती के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया है। उसके साथ पिछले एक साल से अत्याचार किया जा रहा था। उसकी माँ के साथ भी मारपीट की जाती थी। उसके साथ नौकरो जैसा व्यवहार किया जाता है जिसके चलते वो अपनी लड़की का सहयोग नहीं कर पा रही थी। उसके दोनों भाई भी पिता का साथ देते हैं। नाते रिश्तेदारों को पता होने पर भी उन्होंने साथ नहीं दिया और रिश्ता तोड़ लिया।

लड़की के 100 नंबर डायल करने पर पहुंची पुलिस ने युवती को कमरे से आजाद कराया है। गोहद थाना पुलिस ने लड़की के लिखित बयान पर पिता अरविंद पुत्र भगीरथ शर्मा उम्र 40बर्ष के खिलाफ पॉस्को एक्ट एव दुष्कर्म की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। गोहद थानाक्षेत्र के सिरसोदा गांव की नाबालिग युवती ने गोहद थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया है कि उसका पिता उसके साथ पिछले एक वर्ष से छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था उसके साथ मारपीट करता था। मेरी माँ ने मेरा बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। मैने अपनी व्यथा हर किसी से व्यक्त की लेकिन किसी ने मेरी नही सुनी और मेरे साथ अत्याचार बढ़ते गए। 31 अक्टूबर की शाम 4 बजे जब घर के सदस्य बाहर थे मेरे पिता ने मुझे जबरदस्ती पकड़ा और कमरे में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को कमरे से निकाला है।