Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस निकालेगी गांधी दर्शन पदयात्रा, गांधी जी के विचारों को नाटक के जरिये किया जायेगा प्रदर्शित

image

Nov 15, 2019

विकास सिंह सोलंकी : म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि आगामी 19 नवम्बर को इंदौर से भोपाल गांधी दर्शन पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। गांधी दर्शन यात्रा पदयात्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के सिद्धांतों एवं भजनों को प्रदर्शित करता प्रथम वाहन गांधी संदेश वाहन रहेगा। जिसमें विशाल गांधी की प्रतिमा चरखे से सूत कातते प्रदर्शित की जाएगी तथा महात्मा गांधी के संदेश भी रहेंगे।

गांधी जी के चलचित्रों का होगा प्रसारण
विशेष रूप से दो वाहन एलईडी स्क्रीन के गांधी दर्शन यात्रा में शामिल रहेंगे जिसमें गांधी जी के संदेशों एवं गांधी जी के चलचित्रों का प्रसारण होता रहेगा। समस्त गांधीवादी संगठन “गांधी दर्शन पदयात्रा“में मार्गदर्शन की भूमिका निभाएँगे तथा सहभागिता निभाएँगे। गांधी दर्शन यात्रा का उद्देश्य सांप्रदायिक सदभाव एवं महात्मा गांधी के सिद्धांतों एवं देश के प्रति प्रतिबद्धता को युवाओं तक पहुँचाने के लिए गांधी दर्शन पदयात्रा इन्दौर से दिनांक 19 नवम्बर को सुबह 8 बजे गांधी प्रतिमा रीगल चौराहे से प्रारंभ होकर भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। 

गांधी जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाया जायेगा...
गांधी दर्शन पदयात्रा नौ दिन का सफ़र तय करके भोपाल पहुँचेगी। रास्ते में प्रत्येक रात्री विश्राम स्थल पर गांधी के विचारों को युवाओं तक पहुँचाने के लिए नाटकों का मंचन किया जाएगा। 27 नम्बर को भोपाल पॉलिटेक्निक कालेज गांधी भवन पर समापन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शिरकत करेंगे।