Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : 17 फीट की भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन, शहर के मुख्य मार्गों से निकाला चल समारोह

image

Sep 12, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : ग्वालियर में गणेश चतुर्थी पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का आज अनंत चौदस के मौके पर विसर्जन किया गया है। इस दौरान शहर के अचलेश्वर सार्वजनिक न्यास द्वारा स्थापित शहर की सबसे बडी 17 फीट की भगवान गणेश प्रतिमा को विसर्जन का आयोजन प्रमुख रहा,प्रतिमा की पहले आरती की गई। इसके साथ गाजे बाजों और सांस्कृतिक आयोजन के बीच विशाल प्रतिमा का शहर के प्रमुख मार्गों से चल समारोह निकाला गया।

बता दें कि जहां पहले से ही भक्तो ने तैयारियां कर रखी थी। कहीं भगवान गणेश पर पुष्पों की बर्षा की जा रही थी कहीं सिन्दूर गुलाल उड़ाकर भगवान का स्वागत किया गया। चल समारोह मे मथुरा से आए कलाकार अपनी प्रस्तुती करते हुए चल रहे थे, चल समारोह शहर भर में भ्रमण करने के बाद सागरताल पहुंचा जहां क्रेन के जरिए गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इसके साथ ही सागर ताल मे अन्य छोटी बडी प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए गए थे।