Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में पहली बार 9 वीं सीनियर हॉकी चैंपियनशिप 2019 मैंस का आयोजन

image

Jan 31, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : ग्वालियर में पहली बार 9 वीं सीनियर हॉकी चैंपियनशिप 2019 मैंस" (ए डिवीजन) का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 31 जनवरी से 10 फरवरी तक किया जाएगा। चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए हॉकी मध्य भारत के प्रेसिडेंट व हॉकी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया, कि इस हॉकी प्रतियोगिता में भारत की सर्वश्रेष्ठ 20 टीमें शामिल होंगी प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर कंपू और एलएनयूपीई संस्थान में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के दौरान देश की शीर्ष टीमों के कई ओलंपिक एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी अपनी हॉकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे मुख्य रूप से हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह ,मनप्रीत सिंह, भुवनेश्वर ,भूपेंद्र पाल सिंह ,वीआर रघुनाथ ,एस के उथप्पा जैसे नामी खिलाड़ी शामिल होंगे, जो अपने हॉकी के कारीगरी का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि अभी यह तय  नहीं हो पाया है, कि आयोजन के मुख्य अतिथि कौन होंगे।