Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में ऑपरेशन लैंड माफिया, 4 मंजिला इमारत को नगर निगम प्रशासन के अमले ने तोड़ा

image

Dec 14, 2019

विनोद शर्मा : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में ऑपरेशन लैंड माफिया जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह ग्वालियर के पड़ाव ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बनाई जा रही 4 मंजिला इमारत को नगर निगम प्रशासन के अमले ने तोड़ दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक विनोद सेठ नाम के व्यक्ति इस बिल्डिंग का निर्माण कर रहे थे। जितनी परमिशन उन्होंने नगर निगम से चाही थी। उससे कई ज्यादा इलाके में यह निर्माण कर रहे थे। जिसको लेकर इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।

बावजूद इसके इन्होंने नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही अतिक्रमण को भी नही हटाया। जिसके बाद प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि ग्वालियर जिला प्रशासन ने ऑपरेशन माफिया शुरू कर दिया है। जिसमें पुलिस प्रशासन निगम के 8 अधिकारी शामिल है, जो शहर में माफियाओं को चिन्हित कर रहे हैं। साथ ही हरी झंडी मिलने पर उनके ऊपर कार्रवाई कर रहे हैं।