Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर से लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह के समर्थन में राहुल गांधी करेंगे चुनावी सभा

image

May 7, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 8 मई को ग्वालियर आ रहे हैं, जो ग्वालियर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह के समर्थन में एक सभा को संबोधित करेंगे। लेकिन उससे पहले ही  कांग्रेस एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी एवं ग्वालियर के महापौर विवेक शेजवलकर पर निशाना साधने में जुट गई है।

कांग्रेस का आरोप है की भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के महापौर कार्यकाल में खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है। जिसकी शिकायत कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार से की है दरअसल 12 मई को लोकसभा चुनाव की वोटिंग होनी है और 10 मई को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है ऐसे में कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी को जनता के बीच घेरने की कवायद में जुट गई है और वो जोर शोर से महापौर रहे भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर पर उनके कार्यकाल के दौरान नगर निगम के द्वारा किए गए कामों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी के महापौर रहते हुए नगर निगम में जो भी भ्रष्टाचार सामनेेे आए हैं। उनके खिलाफ प्रदेश सरकार ने पहले ही नोटिस जारी कर रखे हैं भाजपा प्रत्याशी के महापौर रहते हुए जनता की समस्याएं नहीं सुनी गई और जमकर  भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है, ऐसे में अब आगामी चुनाव में 12 मई को जनता उन्हे सबक सिखाएगी।