Loading...
अभी-अभी:

मानव तस्करी के रैकेट का बड़ा खुलासा, 15 साल की लड़की को नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर में बेचा

image

May 19, 2019

सुनील वर्मा : ग्वालियर में एक बार फिर मानव तस्करी के रैकेट का खुलासा हुआ है। 15 साल की लड़की को नौकरी का झांसा देकर झांसी से ग्वालियर में बेच दिया गया है। यहां आनंद नगर में किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा था। शुक्रवार शाम को किसी तरह किशोरी भाग निकली। लोगों ने उसे बदहवास हालत में भागते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मानव तस्करी का खुलासा हुआ। पीड़िता झांसी की रहने वाली है और दो युवक उसे यहां ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक को बेचकर गए थे। पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक व उसकी पत्नी को पकड़ा लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

किशोरी के बयान के मुताबिक
दअरसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा में शुक्रवार शाम एक किशोरी भागते हुए जा रही थी। किशोरी काफी घबराई हुई थी। कुछ लोगों की नजर किशोरी पर पड़ी तो उसे रोककर पूछताछ की। बच्ची काफी घबराई हुई थी। जिस पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को थाना ले आई। पुलिस ने जब किशोरी से बात की तो उसने बताया कि वह झांसी की रहने वाली है और करीब एक महीने पहले वह घर से गुस्सा होकर निकल आई थी। रास्ते में ईलाइट चौराहा पर बाइक सवार दो लड़के मिले। उन्होंने उसे नौकरी दिलाने की बात कही। इसके बाद अपने साथ बाइक पर बैठाकर ग्वालियर ले आए और आंनद नगर स्थित रहने वाले ट्रेवल्स संचालक दीपक नाम के व्यक्ति को बेच दिया। इसके बाद मासूम ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। किशोरी ने बताया कि दीपक व उनके साथ एक महिला रहती है। वह रोज मेरे कमरे में एक नए आदमी को भेजते थे जो मेरे साथ गलत काम करते थे। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आनंद नगर में दबिश दी। पुलिस ने किशोरी की खरीद फरोख्त कर उससे देह व्यापार कराने वाले दीपक उर्फ डालचन्द्र अग्रवाल व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। 

मानव तस्करी का दूसरा मामला सामने
एक महीने में मानव तस्करी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 16 अप्रैल को पुरानी छावनी के बदनापुरा से आकाश व माया के पास से 8 महीने की बच्ची मिली थी। बाद में खुलासा हुआ था कि झांसी के बेदौरा व मउरानीपुर से उसे लेकर यहां बेचा गया था। दोनों ही मामलों में लड़कियां झांसी से ताल्लुक रखती है। बेचने वाला गैंग भी झांसी का है।वही पुलिस ने जब बच्ची से पूछताछ के बाद उससे घर के बारे में पूछा तो उसने एक मोबाइल नंबर बताया। मोबाइल पर कॉल किया तो बच्ची की दादी से बात हुई। जिसके बाद शनिवार को किशोरी को मां-पिता उसे लेने के लिए आए हैं। पीड़िता की मां-पिता झांसी में मजदूरी करते हैं। फिलहाल ने नाबालिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर इनके दो साथियों की तलाश शुरू कर दी है।